कार्य आवंटन

निम्नलिखित विषयों से संबंधित सभी मामले प्रशासनिक अधिकरण एवं प्रशासन प्रभाग द्वारा देखे जाते हैं:-

  • प्रशासनिक अधिकरण अधिनियम, 1985 के प्रशासन, केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण में अध्यक्ष और अन्य ग्रुप ‘क’ पद पर नियुक्ति, केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण के बजट तथा कार्मिक मामले
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग/ शारीरिक रूप से विकलांग/ भूतपूर्व सैन्यकर्मी के लिए आरक्षण नीति
  • केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के खेल, संस्कृति एवं कल्याण कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन से संबंधित नीतिगत मामले
  • पदों के गठन/पुनर्ग्रहण/पद-समाप्ति, भर्ती नियमावली बनाना और प्रशिक्षण आदि से संबंधित सभी कार्मिक मामले
  • सामान्य मामले एवं गृह प्रबंधन
  • विभागीय कैंटीन के स्थापना मामले
  • केन्द्रीय सचिवालय सेवा/केन्द्रीय सचिवालय आशुलिपिक सेवा/केन्द्रीय सचिवालय लिपिकीय सेवा के संबंध में संवर्ग प्रबंधन
  • राज्य पुनर्गठन के संबंध में उत्तरवर्ती राज्यों के बीच कार्मिकों की सेवाओं      का आबंटन
  • सूचना का अधिकार एवं केन्द्रीय सूचना आयोग से संबंधित नीतिगत मामले